*नेशनल हाईवे दो पार कर रहे दो व्यक्तियों को स्कॉर्पियो ने कुचला, एक की मौत तो दूसरा गंभीर रूप से हुआ घायल

मयंक कुमार की रिपोर्ट:-

बारूण(औरंगाबाद):-  बारूण थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव के समीप नेशनल हाईवे दो पर शुक्रवार के रात्री में स्कॉर्पियो की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी 48 वर्षीय राजेश कुमार पटेल की घटनास्थल पर ही हुई मौत हो गई, तो दूसरा उसी गांव का उमाशंकर यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। बारूण थाना थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि घटना की खबर सुनते ही घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और तुरंत घायल को अस्पताल भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि घायल उमाशंकर यादव का कमर टुट चुका है। वही एक पैर भी बिलकुल कुचल चुका है साथ ब्रेन मे चोट आने से घायल की स्थिति भी नाजुक है। वही जिस स्कॉर्पियो से दुर्घटना हुई थी स्कॉर्पियो उसी समय भाग निकला था। बताया जाता है कि रात्री करीब 9 बजे राजेश कुमार एवं उमाशंकर यादव अपने गांव सिंदुरिया के समिप सड़क पार कर रहे थे।इसी दरमियान तेज रफ्तार से औरंगाबाद तरफ से आ रही  स्कॉर्पियो कुचलते हुए भाग निकला। दुर्घटना होने से गांव मे मातम छा गई।