नाबालिग के बलात्कार व हत्या से मानवता हुआ शर्मसार


 

गौतम कुमार की रिपोर्ट;-

 डेहरी अनुमंडल के डालमियानगर थाना के गंगौली गांव में दीपावली के दिन मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां 10 साल की मासूम लड़की की दुष्कर्म के बाद आरोपी ने हत्या कर डाली। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पहले तो आरोपी को पकड़ लिया, फिर धुनाई कर डाली।

वारदात के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि 10 वर्षीय शगुन श्रीवास्तव दीपावली  के दिन दोपहर लगभग 1:00 बजे अपने चाहरदीवारी के अंदर खेल रही थी। इसी क्रम में उसके पड़ोस के रहने वाले बलराम सिंह नामक व्यक्ति ने उसे बहला-फुसलाकर अपने खाली पड़े घर में बुलाया। ग्रामीणों के अनुसार बलराम सिंह ने उस नाबालिग की बलात्कार कर, वारदात को छुपाने के उद्देश्य से गला दबाकर हत्या कर दी, तथा शव को बक्से में बंद कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि बलराम सिंह पहले से ही अपराधी प्रवृत्ति का आदमी है। वह कई बार जेल भी जा चुका है। बताते चलें कि बच्ची के मां-बाप रोजगार के लिए बाहर रहते हैं। बच्ची अपने दादा दादी के साथ अपने गांव गंगौली में रहती है, तथा उसके दादा दोनों आंखों से अंधे हैं। जब शाम 3:00 बजे तक बच्ची घर में नहीं पहुंची तो, बच्ची के दादी ने बच्ची को ढूंढना प्रारंभ किया। जिसमें ग्रामीणों ने उनकी मदद भी की। पूछताछ के क्रम में किसी ग्रामीण ने बताया कि बलराम सिंह नामक व्यक्ति बच्ची को लक्ष्मी व गणेश जी का फोटो दिखाकर बातें कर रहा था। इसी शक के आधार पर ग्रामीणों ने बलराम सिंह की खोज प्रारंभ की। खोज करने के दौरान ग्रामीणों ने पाया कि बलराम सिंह घर में ताला बंद कर फरार है। किसी तरह खोजबीन के दौरान बलराम सिंह को नहर के पास पाया गया। ग्रामीणों के द्वारा पकड़कर लाए जाने व पूछताछ के क्रम में शंका बढ़ने लगा। शंका तब और बढ़ गया, जब ग्रामीणों के द्वारा दबाव बनाने पर भी बलराम सिंह ने घर का ताला खोलने को तैयार नहीं हुआ।  ग्रामीणों द्वारा घर का ताला तोड़कर घर की तलाशी के दौरान बक्से के ऊपर खून के छींटे मिले तथा बक्सा खोल कर देखे जाने के दौरान बच्ची का शव देखकर मौके पर उपस्थित सभी लोग भौचक्का रह गए।  आक्रोशित ग्रामीणों ने उस हत्यारा का जमकर धुनाई कर दी, तथा इसकी खबर पुलिस पदाधिकारियों को भी दी गई। मौके पर पुलिस पहुंचकर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया। मौके पर पहुंचे एसपी सत्यवीर सिंह ने बताया कि बलराम सिंह पर पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ हो हो गई है।