बहनों ने मनाया भैया दूज का त्योहार,


कमलेश कुमार मिश्रा  की रिपोर्ट;-

डेहरी डालमियानगर  कायस्थ समाज ने मनाया चित्रगुप्त पूजा समारोह,

अवरा कुटिला भंवरा कुटिला जमके दुआर, जैसे गीतों के साथ सोमवार को शहर से गांव तक भाई के अटूट प्रेम का प्रतीक भैया दूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ परंपरागत तरीके से मनाया गया। वही कायस्थ समाज द्वारा अलग-अलग स्थानों पर चित्रगुप्त पूजा समारोह का आयोजन किया गया।

भैया दूज पर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर जहां उनकी लंबी आयु की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनके प्रति अपने प्रेम को दर्शाया। पांच पर्वों की लडी़ में शामिल भैया दूज का पर्व आस्था एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इसे यम तृतीय के नाम से भी जाना जाता है  बहनों ने सुबह में पहले गोधन कुटकर भाई की लंबी उम्र की प्रार्थना की। इसके बाद भाइयों की कलाई पर उन्ही रक्षा सूत्र बांधकर बजरी खिलाई। अपने भाई की दीर्घायु होने कल्याण एवं उत्कर्ष के साथ एवं सौभाग्य प्राप्ति के लिए उपासना रखकर यमलोक के राजा यमराज की विधिवत पूजा याचना की। कुमकुम आदि से अष्टदल कमल बनाकर व्रत का संकल्प लिया। गोबर के बने गोधन को तिलक लगाकर मिठाई एवं बजरी से पूजा याचना की फिर रेंगनी का कांटा जीभ में चुभा रसम पूरी की। तत्पश्चात भाइयों के माथे पर रोली एवं अक्षत का तिलक लगा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। रितु कुमारी, पूजा कुमारी, सुगंधा कुमारी, प्रियंका, पूजा, पिंकी कुमारी ने बताया कि रक्षाबंधन के बाद भैया दूज ही ऐसा त्यौहार है। जहां अपने भाइयों के दीर्घायु के लिए कामना करते हैं और उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करते हैं। यह पर्व भाई और बहन का प्रेम अटूट होता है। इसलिए हम इसे परंपरागत तरीके से हर वर्ष मनाते हैं। इधर सुभाष नगर स्थित प्रेम निवास में चित्रगुप्त पूजन समारोह में कायस्थ समाज के लोगों ने कलम दवात की पूजा की। तथा लेखनी, हस्तनि का आशीर्वाद मांगते हुए चित्रगुप्त भगवान से सर्व समाज के सुख शांति की कामना की। मौके पर एमएमपी सिन्हा,  जेडआरयूसीसी मेंबर मनीष सिन्हा, राजू सिन्हा, राकेश सिन्हा आदि उपस्थित थे। वहीं  वार्ड पार्षद काली बाबू उर्फ ब्रह्मेश्वर नाथ की अगुवाई में चित्रगुप्त पूजा समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व पार्षद विभा सेना विकास सिन्हा मिथिलेश सिन्हा समेत अन्य उपस्थित थे। चित्रगुप्त मैदान स्थित मंदिर में कायस्थ समाज की ओर से डॉक्टर रागनी सिन्हा, डॉ यूके सिन्हा, राजीव रंजन सिंहा, अनुभा सिंहा, विकास कुमार सिन्हा समेत कायस्थ परिवार के सदस्यों ने चित्रगुप्त पूजा भगवान की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया।