गौतम कुमार की रिपोर्ट;-
डेहरी जहां दीपों के पर्व दीपावली में चारों ओर उजाले और जगमग दिए जला कर हर घर मे माता लक्ष्मी जी का पुजा कर त्यौहार मना रहे थे वही जिले के गंगोली ग्राम में लक्ष्मी रूपी एक बालिका के साथ जघन्य अपराध उसके साथ दुर्व्यवहार एवं उसकी हत्या करने के कारण रोहतास जिले के लिए एक काला दिन भी रहा इस तरह की जघन्य अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उक्त बातें रिंकू सोनी भाजपा नेता ने गंगोली ग्राम में परिजनों को सांत्वना देते हुए कही एवं इस तरह की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इससे हमारे जिले का नाम बदनाम हुआ है जो कि काफी दुखदाई है मैं हर दुख दर्द में इस परिवार के साथ हूं मैं उन परिवार को जब जरूरत पड़ेगा मैं आधी रात को भी इनके दुख सुख में आने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा ज्ञात हो कि शगुन श्रीवास्तव उर्फ संतोषी श्रीवास्तव जिसकी उम्र मात्र 9 वर्ष है उसके साथ उसके गांव के ही एक व्यक्ति ने जिस तरह का घटना को अंजाम दिया वह पूरे जिले में काफी दुखदाई खबर है उनके पिता कल जो कि बाहर में रोजी रोटी के लिए कमाते हैं बच्ची अपने दादा दादी के साथ अपने गांव पर रहती है इस तरह की दुर्घटना घटी गांव के ही लोगों ने बताया कि बच्ची के साथ जो शर्मनाक घटना में शामिल है उसको पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया रिंकू सोनी जयप्रकाश कश्यप आदि लोगों ने प्रशासन से मांग की न्यायपालिका का भरोसा लोगों पर बना रहेगा जल्द से जल्द इस केस की सुनवाई करते हुए उक्त अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति को जल्द से जल्द फांसी दी जाए ताकि परिवार के लोगों को सुकून मिले एवं मृत बच्ची की आत्मा को शांति मिले रिंकू सोनी ने बताया कि उनके परिवार काफी असहाय एवं गरीबी का मार भी झेल रहे हैं बच्ची के पिता अपने ग्राम को छोड़ बाहर में कमाते हैं एव काफी गरीब परिवार से भी हैं इनके लिए जो भी उचित सहायता हो प्रशासन के द्वारा जल्द से जल्द उसको पूर्ति किया जाए। इस मौके पर रिंकू सोनी के अलावा जयप्रकाश कश्यप आर्यन सोनी,प्रवीण दुबे ,विक्रम कुमार, विशाल सिंह, संतोष सोनी ,आदि लोगों ने काफी दुख व्यक्त किया एवं परिवार को सांत्वना दिए।
