डेहरी इंद्रपुरी थाना परिसर में सोमवार को छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष सरफराज हुसैन ने की बैठक में मुख्य रूप से एवं डेहरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार उपस्थित हुए क्षेत्र से आए हुए पंचायत प्रतिनिधि एवं पूजा समिति सदस्यों को समझाते हुए डेहरी एसडीएम ने कहा कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए नवंबर माह में होने वाले हिंदुओं के महान पर्व छठ पूजा के समय भीड़-भाड़ से बचना है सभी लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य है साथ ही सोशल डिस्टेंस का भी पालन करना है छठ पूजा के दौरान स्थल पर डीजे बाजा नहीं बजाना है और ना ही भीड़ लगाकर प्रसाद बांटना है गृह मंत्रालय के आदेश को सख्ती से पालन करना है वही ए एस पी संजय कुमार ने कहा कि छठ पर्व 18 नवंबर से 21 नवंबर तक प्रत्येक छठ घाट स्थल पर पुलिस गस्त करते रहेगी उन्होंने ग्रामीणों एवं पूजा कमेटी सदस्यों को समझाते हुए कहा कि आप लोग शांतिपूर्वक पर्व को मनाए और प्रशासन को सहयोग करें मौके पर डेहरी सर्किल इंस्पेक्टर, भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे, सरपंच संजय सिंह, मुखिया हीरालाल सिन्हा, पूर्व मुखिया गुप्तेश्वर सिंह समेत पूजा कमेटी के दर्जनों लोग उपस्थित हुए
