गौतम कुमार की रिपोर्ट:-
डेहरी नगर थाना क्षेत्र के 12 पत्थर मोहल्ले मैं एक कलयुगी पुत्र विकी कुमार ने अपने 55 वर्षीय पिता लल्लू शर्मा को फिट कर मार डाला। घटना के बारे में बताया जाता है कि आए दिन पुत्र विक्की शर्मा अपने पिता लल्लू शर्मा के साथ मारपीट करते रहता था उसने बुधवार को सुबह भी मारपीट किया था इसके बाद मृतक उसके पिता ने घर से बाहर निकल कर घर के बाहर बैठ गया था तभी उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वार्ड पार्षद एवं थाना को दी। थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा उन्होंने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर पिता पुत्र के साथ अक्सर मारपीट करता था अंदरूनी चोट लगने से उनकी मौत हो गई है ऐसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इसका खुलासा होगा। आरोपी पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी मां-बाप का इकलौता पुत्र था तथा उसकी बहन भी है जो शादीशुदा है अपने ससुराल में रहती है दोनों बाप बेटा इलेक्ट्रिक मिस्त्री था जो वायरिंग का काम करता था वहीं मृतक की पत्नी का निधन आठ दस साल पहले ही हो गया है।