गौतम कुमार की रिपोर्ट;-
डेहरी, पूर्व भध्य रेल हाजीपुर के डीडीयू रेल मंडल के अंतर्गत डेहरी अॉन स्टेशन पर पदस्थापित मुख्य बुकिंग सुपरवाइजर रमेश चंद्रा ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के निर्विरोध केन्द्रीय सहायक महामंत्री निर्वाचित हुए हैं। कल देर रात ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन हाजीपुर का पटना में हुए द्वितीय त्रिवार्षिक अधिवेशन में अॉल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री कॉमरेड शीव गोपाल मिश्रा ने अधिवेशन में पहुंचे हजारों रेलकर्मियों व यूनियन के अधिकारियों के बीच रमेश चंद्रा को निर्विरोध केन्द्रीय सहायक महामंत्री बनने की घोषणा करते हुए माला पहनाकर स्वागत किया।ईसीआरकेयू के इस नौवीं केन्द्रीय कार्यकारिणी के लिए पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के पांचों रेल डिविजन डीडीयू रेल मंडल, धनबाद मंडल, दानापुर मंडल, समस्तीपुर मंडल एंव सोनपुर रेल मंडल के 53 शाखाओं से 154 रेलकर्मियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किया था। लेकिन पूर्व मध्य रेल के इतिहास में पहली बार ईसीआरकेयू के केन्द्रीय महामंत्री एस एन पी श्रीवास्तव एवं एआरआईएफ के राष्ट्रीय महामंत्री शीवगोपाल मिश्रा के पहल पर सभी रेलकर्मियों ने आपसी मतभेद भूलाकर रेलकर्मियों के हितों की रक्षा के लिए सभी पदों पर अपनी चट्टानी एकता का परिचय देते हुए निर्विरोध होने देने का ऐतिहासिक फैसला किया और इस प्रकार 22 विभिन्न पदों पर सभी 22 लोगों ने बगैर चुनाव निर्विरोध निर्वाचित हो गए। हालांकि इस चुनाव में डीडीयू रेल मंडल का दबदबा कायम रहा। इस मंडल को मान्यता प्राप्त यूनियन में केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, केन्द्रीय उपाध्यक्ष केदार प्रसाद, केन्द्रीय सहायक महामंत्री रमेश चंद्रा और केन्द्रीय संगठन मंत्री बी बी पासवान के तौर पर चार अति महत्वपूर्ण पद प्राप्त हुए।जिससे मंडल के तकरीबन 13459 रेलकर्मियों के चेहरे पर स्पष्ट मुस्कान देखी जा सकती है।
रेलकर्मियों के अधिकारो के लिए सदैव संघर्षशील रहने वाले मृदुभाषी व तेजतर्रार रेल नेता रमेश चंद्रा ने सर्वप्रथम 1987 में डेहरी शाखा के लिए शाखा पार्षद चुने गए थे। 1990 में कोषाध्यक्ष, 1993 में संयुक्त सचिव, 1995 में शाखा सचिव बने। तथा 1995 से 2014 तक लगातार 19 वर्षों तक शाखा सचिव बने रहे। इसके बाद 2014 से 2017 तक ईसीआरकेयू के केन्द्रीय संगठन सचिव की भी जिम्मेवारी संभाल चुके हैं। और अगस्त 2020 से डेहरी शाखा के अध्यक्ष के पद पर आसीन हैं।
रमेश चंद्रा के केन्द्रीय सहायक महामंत्री बनने पर काराकाट के सांसद महाबली सिंह, नवनिर्वाचित डेहरी विधायक फतेह बहादुर सिंह, लेखक, समाजसेवी व वरिष्ठ रेलकर्मी वीरेंद्र पासवान,ईसीआरकेयू के डेहरी शाखा सचिव एस पी सिंह, जेडआरयूसीसी के सदस्य राजेंद्र सिंह उर्फ भोला सिंह, बसंत कुमार राय, मनीष सिंहा, मंडल रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य शशि भूषण प्रसाद, जिला परिषद् रोहतास के अध्यक्ष नथुनी पासवान, अकोढी गोला प्रखंड प्रमुख संतोष पासवान, डेहरी प्रखंड प्रमुख पुनम यादव, डेहरी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मुटुर पांडेय, चैम्बर अॉफ कार्मस के अध्यक्ष बबल कश्यप, सीनियर सेक्शन इंजीनियर नरेंद्र प्रताप सिंह, एस एम सिंह, आई एन सिंह, आभास कुमार, जीतेंद्र यादव, अक्षय कुमार, पवन कुमार, संजीव कुमार, उपेन्द्र सिंहा, प्रफुल सिंहा, स्टेशन अधीक्षक मुन्ना रजक, राजीव कमल, असीम कुमार, संजय पासवान, रामू दास, अरविंद कुमार, उमेश पांडेय, शशि भूषण, समरेन्द्र सिंह, जे के सिंह, अतुल सिंहा, सीबीएस हरेन्द्र सिंह, सीटीआई आभास कुमार, कामेश्वर प्रसाद, सीएचआई अविनाश कुमार, उदय कुमार,अजित जेम्स, अरविंद आर्यन, विश्वनाथ कुमार सहित अनेकों लोगों ने बधाई दी है।
आज होगा अभिनन्दन समारोह।
ईसीआरकेयू के डेहरी शाखा सचिव एस पी सिंह ने बताया कि दिन शुक्रवार यानी 13 नवम्बर को रमेश चंद्रा के डेहरी आगमन होते ही यूनियन कार्यालय में भव्य अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारी कर ली गई है। जिसमें यूनियन के कई कद्दावर नेताओं के पहुंचने की भी उम्मीद है।


