मयंक कुमार की रिपोर्ट;-
बारूण (औरंगाबाद):- बारूण थाना क्षेत्र के शेखपुरा बालू घाट में ट्रक के ऊपर लोड बालू को बराबर करने के दौरान ट्रक से नीचे गिर कर एक मजदूर की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मजदूर शेखपुरा गांव के निवासी 35 वर्षीय रामसेवक चौधरी गुरूवार की रात्रि को शेखपुरा बालू घाट में ट्रक पर लदे बालू को बराबर कर रहा था। इसी दौरान मजदूर ट्रक से नीचे अचानक गिरकर घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह आनन-फानन में घायल को डेहरी ऑन सोन स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। लेकिन 24 घंटे के अंदर मजदूर की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में ही हो गई। मृतक के स्वजनों ने मृतक के शव को शेखपुरा बालू घाट पर रखकर घाट संचालकों से मुआवजा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बताया जाता है कि मृतक के तीन पुत्री एवं 1 पुत्र हैं। घर परिवार चलाने के लिए रामसेवक चौधरी अकेला एक व्यक्ति थे। इनकी मृत्यु से इनके घरों में कोहराम मच गया। उचित मुआवजा को लेकर घंटों घाट को जाम रखा गया। घटना की खबर सुनकर धमनी पंचायत के मुखिया उपेंद्र कुमार, वार्ड सदस्य बबन राम ने घटनास्थल पर पहुंचे। बबन राम ने बताया कि घाट संचालक द्वारा मृतक के स्वजन को मुआवजा के रूप मे तीन लाख रूपये दिया गया।
