गौतम कुमार की रिपोोर्ट
प्रदेश में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार के शपथ ग्रहण के साथ ही शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार बनने की खुशी में स्थानीय हनुमान मानस मंदिर में पूजा अर्चना की और लोगों के बीच लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। हालांकि विधान सभा के आम चुनाव में भाजपा उम्मीदवार व पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह यादव को डेहरी में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। मौके पर कार्यकर्ताओं के साथ खुशियां मनाते पूर्व विधायक ने कहा कि डेहरी विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों सहित कार्यकर्ताओं का कोटि-कोटि धन्यवाद है जिन्होंने ईमानदारी के साथ एनडीए के साथ खड़े रहे और मतदान कार्यक्रम में भाग लिया।
उन्होंने कहा कि हार जीत लगी रहती है। उन्होंने वादा किया कि चुनाव में हार के बाद भी एनडीए के कार्यकर्त्ता और वो स्वयं जनता के बुनियादी सवालों को लेकर संघर्ष करते रहेंगे और उनके साथ एकजुटता दिखाते हुए विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि विकास और सुशासन की सरकार पूरे 5 साल तक कायम रहेगी और त्वरित विकास होता रहेगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुशील कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय कुमार सिंह, शरतचंद्र संतोष, प्यारेलाल ओझा, मुन्नालाल कसेरा, कुंवर सिंह, आनंद पांडेय, संजय गुप्ता, अजय ओझा, विनय गुप्ता, संजय पासवान, भोला सिंह, शंभू राम, प्रभात शेखर, चंद्रवंशी, शकुंतला सिंह आदि उपस्थित थे।