गौतम कुमार की रिपोर्ट;-
डेहरी पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडल रेलकर्मियों के अधिकारों की रक्षा व हक दिलाना ही ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की पहली प्राथमिकता है। उक्त बातें रेलवे की मान्यता प्राप्त संगठन ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के डेहरी शाखा में आयोजित डीडीयू रेल मंडल के चारों नव निर्वाचित केन्द्रीय पदाधिकारियों के अभिनन्दन समारोह में पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने कहीं।
उन्होंने रेलकर्मियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र की नीयत श्रमिकों के खिलाफ है। वे येन-केन-प्रकारेण रेलकर्मियों के अधिकारों को छीनने पर आमादा है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं केन्द्रीय संगठन मंत्री बी बी पासवान ने रेलकर्मियों को साधुवाद देते हुए कहा कि आपकी चट्टानी एकता के बल पर ही अॉल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन व ईसीआरकेयू ने केन्द्र सरकार को घुटने के बल पर झुकने पर मजबूर कर दिया और मजबूरन नहीं चाहते हुए भी केन्द्र सरकार के द्वारा रेलकर्मियों को बोनस देनी पड़ी। आपके बल पर ही यूनियन नाईट ड्यूटी भत्ता की रिकवरी पर रोक लगवा सकीं। और आज भी यूनियन ओपीएस, डीए फ्रीज आदि जैसे अनेकों मांगों को पूरा करने के लिए केन्द्र सरकार से दो - दो हाथ करने के लिए तैयार है। यूनियन रेलकर्मियों के हक व हकूक के लडाई के लिए कटिबद्ध है। सहायक महामंत्री रमेश चंद्रा ने अभिनन्दन करने के लिए सभी रेलकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ईसीआरकेयू के रहते कोई रेलकर्मियों के अधिकारों पर कुठाराघात नहीं कर सकता।
समारोह में पूर्व मध्य रेल कर्मचारी यूनियन हाजीपुर के केंद्रीय पदाधिकारी बनने वाले डेहरी सहित डीडीयू रेल मंडल के चारो पदाधिकारियों को डेहरी शाखा सचिव एस पी सिंह ने शाल और फूल देकर अभिनन्दन किया।अभिनन्दन समारोह की अध्यक्षता ईसीआरकेयू डेहरी शाखा के उपाध्यक्ष विजय बहादुर ने तथा संचालन सचिव एस पी सिंह ने किया।
इस अवसर पर हिन्द सभा के मजदूर नेता नागेश्वर सिंह, संयुक्त सचिव एक के सिंहा, शशि भूषण, धर्मेन्द्र कुमार, अमरेश कुमार, राजीव कमल, अविनाश कुमार, अजीत जेम्स, हरेन्द्र सिंह, रवि रंजन सिंह, अमरेन्द्र सिंह, धरमू एक्का, जमींदार प्रसाद, प्रमोद यादव, अजय कुमार, सुरेन्द्र कुमार. बबन पासवान सहित बड़ी संख्या रेलकर्मी उपस्थिति थे।
