फुटबॉल खिलाड़ी के निंधन पर शोकसभा आयोजित,

कमलेश मिश्रा की रिपोर्ट;- 
 

डालमियानगर  शुक्रवार को डालमियानगर खेल मैदान में डालमियानगर फुटबॉल टीम के द्वारा एक नामचीन फुटबॉल खिलाड़ी बुधन जी के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई, जिसमे खिलाड़ियों के द्वारा उनके मृत आत्मा की शांति के लिए दो  मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया, उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके खेलों को याद किया गया।

इस दौरान डालमियानगर फुटबॉल टीम के कोच पप्पू सोनी जी ने बताया कि उनके पुत्र नौशाद जी भी एक फुटबॉल खिलाड़ी ही है जो अभी बिहार फुटबॉल टीम के मैनेजर है और साथ ही साथ रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत है।

इस शोकसभा में मुख्य रूप से डालमिया नगर फुटबॉल टीम के कोच पप्पू सोनी, गोविंद शर्मा, पिंकू सिंह, हिमान्शु फाउंडेशन के अध्यक्ष पार्षद रवि शेखर, रवि कुमार, आर.के.सिंह, उपेंद्र, धनजी, जनक, संजय उपाध्याय, टिंकू, गोलू, तेजू, साधु, गुड्डू, श्रवण, नीकु, पौलु, सुनिल सिंह, कुंदन, प्रिंस, बंटी, अमन, संतोष प्रशाद, साहेब, प्रभात इत्यादि मौजूद थे।