अर्णव गोस्वामी के समर्थन में विद्यार्थी परिषद ने किया उद्धव ठाकरे का पुतला दहन



मयंक कुमार की रिपोर्ट;-

औरंगाबाद:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद औरंगाबाद नगर मंत्री कुणाल  कुमार के नेतृत्व में महाराष्ट्र सरकार द्वारा रिपब्लिक भारत के एडिटर इन चीफ अर्णव गोस्वामी के ऊपर बदले की भावना से पुलिसिया कार्रवाई का पुरजोर विरोध प्रदर्शन किया। इस घटना के संदर्भ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रही है 

यह आक्रोश मार्च कुंडा हाउस से होते हुए रमेश चौक पर पुतला दहन किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश ने बताया कि महाराष्ट्र की रायगढ़ पुलिस ने जिस केस के आरोप में अर्णव को गिरफ्तार किया है उसे पहले क्लोज किया जा चुका था। जिसे कोर्ट ने भी स्वीकार किया था। महाराष्ट्र पुलिस द्वारा बिना कोई वारंट जारी किये गत तीन दिन पूर्व आतंकवादी की तरह एकाएक घर से अभद्रता पूर्वक उठा ले गए जो इस बात की ओर संकेत करती है कि महाराष्ट्र सरकार बदले की करवाई कर रही है। ज्ञात हो कि कुछ माह पूर्व टीवी सम्पादक अर्णव गोस्वामी ने पालघर हिंसा के ऊपर सच्चाई का आईना देश को दिखाया ,दिशा सल्याण एवं शुशांत सिंह राजपूत के हत्या को लेकर महाराष्ट्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया। प्रान्त सह मंत्री आशिका सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार खुद को बचाने के लिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ साथ लोकतंत्र के चौथे स्तभ पर हमला कर रही है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस प्रकार की द्वेषपूर्ण घटना की कड़ी निंदा करती है। वही विश्वजीत कुमार ने बताया कि अर्णव गोस्वामी देश के एक उम्दा और वरिष्ठ पत्रकार हैं उनको सम्मानपूर्वक जल्द महाराष्ट्र सरकार रिहा करें। कार्यक्रम में विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री कुणाल कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश कुमार, 

कॉलेज मंत्री विश्वजीत कुमार, रोहित प्रभात, प्रियांशु, ऋषिकेश, रौशन, दीपेंद्र, विशाल, दिलीप, अभिषेक, गुंजन, प्रिंस,माही,राहुल, उज्जवल छात्रा प्रमुख ईशा सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।