गौतम कुमार की रिपोर्ट;-
डेहरी। रोहतास जिले में विधानसभा चुनाव के मतगणना पूरी हो गई है। सारे कयासों को दरकिनार कर महागठबंधन ने जिले के सातों सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है।
डेहरी विधानसभा क्षेत्र से राजद के फतेह बहादुर सिंह भाजपा के ई सत्यनारायण यादव को कड़ी टक्कर देते हुए विजयी हुए हैं। सासाराम से राजद के राजेश गुप्ता ने जदयू के डॉ अशोक कुमार को शिकस्त देते हुए जीत दर्ज की है। दिनारा में लोजपा के राजेंद्र सिंह राजद के विजय मंडल से सीधे लडाई में पराजित हो गए। नोखा में राजद ने अपनी सीट को पुनः बचाने में कामयाब रहा। यहां राजद के अनीता चौधरी जदयू के नागेन्द्र चंद्रवंशी को पछाड़ते हुए पुनः विजयी हो गई। काराकाट में माले के अरूण कुमार भाजपा के राजेश्वर राज को सीधे मुकाबले में परास्त कर विजयी बने। वहीं कांग्रेस ने चेनारी और करगहर सीट जीत कर जदयू के परम्परागत सीट छीनने में कामयाब रहा। यहां चेनारी से ललन पासवान को मुरारी गौतम एवं करगहर से वशिष्ठ सिंह को संतोष मिश्रा ने भारी मतों से पराजित किया।
किसने कितना मत पाया :
रोहतास जिला के सासाराम में राजद के राजेश गुप्ता ने जदयू के अशोक कुमार को, चेनारी में कांग्रेस के मुरारी गौतम ने जदूय के ललन पासवान को, काराकाट में भाकपा-माले के अरुण कुमार ने भाजपा के राजेश्वर राज को, नोखा में राजद की अनीता देवी ने जदयू के नागेन्द्र चंद्रवंशी को, दिनारा में राजद के विजय मंडल ने लोजपा के राजेन्द्र सिंह (निकटवर्ती), जदयू के मंत्री जयकुमार सिंह को, करगहर में कांग्रेस के संतोष मिश्र ने जदयू के वशिष्ठ सिंह को और डिहरी में राजद के फत्तेबहादुर सिंह ने भाजपा के सत्यनारायण सिंह यादव को हराया। डिहरी में राजद के फत्तेबहादुर सिंह को 64567, भाजपा के सत्यनारायण सिंह को 64103 मत, सासाराम में राजद के राजेश गुप्ता को 82949, जदयू के अशोक कुमार को 56745 मत, करगहर में कांग्रेस के संतोष मिश्रा को 60034, जदयू के वशिष्ठ सिंह को 55558 मत, दिनारा में राजद के विजय मंडल को 59541, लोजपा के राजेंद्र सिंह को 51313 मत, नोखा में राजद की अनीता देवी को 63270, जदयू के नागेंद्र चंद्रवंशी को 46541, चेनारी में कांग्रेस के मुरारी प्रसाद गौतम को 71701, जदयू के ललन पासवान को 53698 मत और काराकाट में भाकपा-माले के अरुण सिंह को 82700, भाजपा के राजेश्वर राज को 64511 मत प्राप्त हुए।
