*स्काउट और गाइड ने मनाया 70 वां स्थापना झंडा दिवस

मयंक कुमार की रिपोर्ट:-

बारूण(औरंगाबाद):- जिला प्रशिक्षण केंद्र बभंडी में भारत स्काउट और गाइड का 70 वां स्थापना झंडा दिवस का आयोजन किया गया। भारत स्काउट और गाइड की स्थापना 7 नवंबर 1950 ई. को किया गया था। इसलिए इस तिथि को प्रतिवर्ष 7 नवंबर को पूरे स्काउट गाइड परिवार  संपूर्ण भारत वर्ष में  स्थापना सह झंडा दिवस के रूप में  मनाते आ रहे हैं। इस अवसर पर स्काउट गाइडों के द्वारा सर्वप्रथम स्काउट गाइड प्रार्थना गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात बेडेन पावेल के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में स्काउट गाइड उपस्थित हुए और विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम एवं सफाई अभियान तथा सामुदायिक कार्य किया गया। इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्रीनिवास कुमार ने अपने संबोधन में कहा की स्काउट गाइड जीवन जीने का एक प्रशस्त मार्ग है और सभी अभिभावकों से उन्होंने अनुरोध किया कि वह अपने बच्चों को स्काउटिंग गाइडिंग से जोड़कर उनके भविष्य को उज्जवल बनाने में सहयोग प्रदान करें। स्काउट गाइड ना केवल विश्व का सबसे बड़ा वर्दीधारी संस्थान है बल्कि इसके माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और भविष्य में बच्चे एक अच्छा नागरिक बनकर देश की सेवा करने में अपने आप को समर्पित करते हैं। विगत दिनों बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 में जिले के लगभग 650 स्काउट गाइड ओने विभिन्न बूथों पर दिव्यांग जनों वृद्ध एवं गर्भवती महिला मतदाताओं को मदद कर अपनी भूमिका का समाज के सामने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया बच्चे देश के भविष्य हैं। आने वाला समय बच्चों का है। इसलिए आज के दिन यह संकल्प लेने का है कि हम जीवन में हमेशा अच्छा करने के लिए सोचें और अच्छा बने कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन पूनम कुमारी रेंजर लीडर औरंगाबाद एवं रुस्तम आलम स्काउट मास्टर औरंगाबाद के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में लालू कुमार, शुभम कुमार, प्रीति, रागनी, निशी,  ममता, पंकज कुमार, आदि ने भाग लिया और अपने विचारों से लोगों को अवगत कराया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। आज यह कार्यक्रम पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।