विहंगम योग समीक्षात्मक बैठक का आयोजन


 मयंक कुमाए की रिपोर्ट;-

सुंदरऔर स्वच्छ समाज के निर्माण में आध्यात्म  का होना है जरूरी:विहंगम योग

औरंगाबाद:- मह्रर्षि सदगुरू सदाफल देव आश्रम औरंगाबाद में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन जिला संयोजक उमेश प्रसाद की अध्यक्षता में शारिरिक दुरी का पालन करते हुए किया गया। बिहार प्रांत के युवा अध्यक्ष संजय कुमार ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि विहंगम योग संस्थान एक आध्यात्मिक संस्था के साथ समाजिक संगठन है। सुंदर और स्वच्छ समाज के निर्माण में आध्यात्म का होना बहुत जरूरी है और आज सदगुरुदेव सदाफल देव महाराज के द्वारा विश्व मानवहित के लिए स्वर्वेद के द्वारा पूर्णतः आध्यात्म मिलता है। सभी प्रखंड स्तरीय प्रभारी को निर्देश दिया कि अपने अपने क्षेत्र में कोविड 19 को ध्यान मे रखते हुए शारीरीक दूरी का पालन व मास्क का प्रयोग करते हुए जन कल्याण के लिए सत्संग शुभारंभ कर दे जो कोरोना काल में बंद था। साथ ही बताया कि सदगुरु उतराधिकारी सुपूज्य श्री विज्ञान देव महाराज की जन्मोत्सव पर 8 नवंबर को आश्रम परिसर में जिला स्तरीय रक्तदान शिविर लगाया जाएगा ,जिसमें जिले भर के गुरूभाई-गुरूबहन शिविर में भाग लेंगे। बतौर मुख्यातिथि विहंगम योग बिहार प्रदेश अध्यक्ष पीएन सिंह ने   बताया कि विहंगम योग ध्यान की पुर्णता है। मन के नियंतत्रण का विज्ञान है,मन को उसकी भुमि में लय करने का विज्ञान है, स्व मे स्थित होने का विज्ञान है,आत्मा मे स्थित होने का विज्ञान है। उस परमात्म -शक्ति से जुड़ने की कला है। परमात्मा से जोड़ता है विहंगम योग इतनी सारी चीजें हैं,एक परिभाषा नहीं है इसकी, अनन्त स्वरुप है। विविध स्वरुप है, व्यापक स्वरुप है | यह ज्ञानयोग की उच्च भुमि है।  स्वयं को पहचानने की विद्या है, ब्रह्म से जुड़ने की विद्या है। जन जन तक यह संदेश जाए ताकि मानवजाति का कल्याण हो सके। मौके पर रफीगंज जिला पार्षद दीनानाथ विश्वकर्मा, डा.श्यामनारायण प्रसाद, उमेश सिंह,अभियंता प्रजापति,रामनारायण सिंह,अवधेश सिंह,राजदेव सिंह,रामचंद्र पांडेय, निरज पांडेय,दाउदनगर प्रभारी प्रभा कुमारी, उषा देवी, दिनेश यादव,लालमोहन प्रजापति,सुनिल कुमार,राजगीर विश्वकर्मा,अनुज प्रसाद के साथ जिले के सभी प्रखंड प्रभारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।