N D A के भाजपा प्रत्याशी को एक लाख वोट से जीत हासिल दिलाने के लिए कार्यकर्ता ने की बैठक


 गौतम कुमार शर्मा  की  रिपोर्ट ;- 

इंद्रपुरी क्षेत्र के चकनहा पंचायत अंतर्गत शक्ति केंद्र बड़ीहा बूथ संख्या 170 पर डेहरी प्रखंड भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में उत्तर प्रदेश रावटसगंज के पूर्व विधायक तीर्थराज उपस्थित हुए कार्यकर्ताओं को बताते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि डेहरी सीट कार्यकर्ताओं के उत्साह से पूरे बिहार में अपनी अलग पहचान बनाएगा जैसा कि पिछली बार में श्री यादव ने आजादी के बाद पहली बार डेहरी में कमल खिलाने का काम किए वही डेहरी विधानसभा के प्रवासी निलेश कुमार सिंह ने बताते हुए कहा कि डेहरी में अब तक 72000 मत लाकर अपनी रिकॉर्ड दर्ज हासिल किए हैं, जिसमें करीब 35000 मत से विपक्षी से बढ़त बनाने का काम किए हैं अंत में  प्रखंड अध्यक्ष आनंद पांडे ने मुख्य अतिथि को आश्वस्त किया की अक्टूबर 2020 में होने वाले विधानसभा के चुनाव में सप्त ऋषि, मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र के प्रभारी, बूथ अध्यक्षों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं  एनडीए गठबंधन के सहयोग से इस बार 100000 वोट पार का लक्ष्य रखा गया है जो अवश्य इसको पूरा कर लिया जाएगा मौके पर भाजपा आईटी सेल के प्रखंड संयोजक अभिषेक कुमार पांडे, सुप्रभात कुमार, बूथ अध्यक्ष अक्षय पांडे, राजेंद्र पांडे समेत अन्य लोग उपस्थित हुए