नामांकन के बाद प्रत्याशियों ने अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर दी तेज


 

मयंक कुमार की रिपोर्ट;-

औरंगाबाद:- जैसे जैसे विधानसभा का चुनाव का दिन नजदीक आ रहा है, वैसे वैसे प्रत्याशियो का दौरा तेज़ हो रहा है। ओबरा विधानसभा क्षेत्र के गंगा बिगहा, कैथी, हरदन बिगहा, पोकठा में जदयू प्रत्याशी पहुंचकर मतदाताओं से वोट मांगा।  जदयू पाटी के प्रत्याशी सुनील कुमार के कहा कि मेरे पिता एवं दादा केशव सिंह ने शिक्षा का दीप जलाया है। गांवो में कई विद्यालय का निर्माण कराया। मैं उन्ही के मार्ग दर्शन पर समाज सेवा के प्रति रुचि लेकर गांवो का विकाश करना, मेरी पहली प्राथमिकता होगी। कहा कि क्षेत्रो की विकाश के प्रति दृढ़ संकल्पित रहूंगा। आपकी समस्याओं को सुनकर समाधान किया जाएगा। ऐसे भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांवो को चहुमुखी विकाश किया है। जहां कुछ वर्ष पूर्व बिजली के लोग ललाइत रहते थे, अब बिजली गां-व शहर में गुलज़ार हो गया है। ग्रामीणों ने भी मतदान करने को भरोसा दिया। प्रत्याशी ने  कहा कि जो हम कहेंगे वही हम करेंगे।  मौके पर प्रत्याशी के साथ कई जदयू नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।