रविंद्र कुमार की रिपोर्ट
डेहरी विधानसभा चुनाव 2020 के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर के बीतने पर कूल 17 उम्मीदवारों ने 212 डेहरी विधान सभा क्षेत्र के लिए नामांकन किया जबकि आज 9 अक्टूबर को स्कूटनी का कार्य अनुमंडल निर्वाचन कार्यालय में चल रहा है अब देखना यह है कि 12 अक्टूबर नाम वापसी तक कितने उम्मीदवार चुनावी मैदान में एक दूसरे को टक्कर देने के लिए डटे रहते हैं वैसे ज्ञात हो कि यहां अक्सर त्रिकोणीय मुकाबला होता चला आ रहा है जिसमें एनडीए महागठबंधन के साथ अन्य दल के बीच लड़ाई होती रही है पर इस बार इनके अलावा कुल 7 अन्य दल के साथ निर्दलीय भी सात उम्मीदवार ताल ठोक के मैदान में खड़े हैं दिलचस्प होगा कि आखिरकार कितने उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह जाएंगे जिनके बीच यह मुकाबला देखने को मिलेगा वैसे मतदाता भी अभी से ही अपना मत बनाने में लगे हुए हैं तो प्रत्याशी भी जीत हार के उधेड़बुन में रणनीति बनाने में बेचैन है वैसे रोहतास जिले के अंतर्गत कुल 7 विधानसभा क्षेत्र है जिसके लिए कूल 129 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया है जिसमें इस बार सातों विधानसभा क्षेत्र में जहां एनडीए गठबंधन में शामिल दो मजबूत पार्टियां जदयू और भाजपा है उनमें से 5 सीटें जदयू तो भाजपा के खाते में 2 सीटें ही गई ज्ञात हो कि डेहरी से एनडीए प्रत्याशी भाजपा के सिटिंग विधायक सतनारायण सिंह यादव है तो महागठबंधन के राजद से फतेह बहादुर कुशवाहा मैदान में वही बसपा से सोनी देवी द पीपुल्स पार्टी से प्रेम प्रकाश ,प्रबल भारत पार्टी से रंजीत कुमार पटेल लोजपा सेकुलर से अखिलेश शर्मा ,जवान किसान मोर्चा से रामेंद्र कुमार जय महाभारत पार्टी से प्रवीण कुमार सिंह के साथ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में राजीव रंजन उर्फ राजू गुप्ता ,दिनेश शर्मा ओमप्रकाश सिंह ठन -ठन गोपाल राय शिव गांधी और उमाशंकर तिवारी ने अपनी दावेदारी नामांकन के साथ है पेश की है अब देखना दिलचस्प होगा कि लड़ाई किनके किनके बीच होती है और आखिरकार जीत किसकी होती है यह तो 28 अक्टूबर को मतदान व 10 नवंबर को मतगणना के बाद ही तय होगा जो समय के गाल में बंद है इसका इंतजार सभी को रहेगा जिसमें दावेदार भी खुद शामिल होंगे