पूर्व डीजीपी उतरे राजू गुप्ता के समर्थन में


 


गौतम कुमार व रविंद्र कुमार की रिपोर्ट


डेहरी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी राजीव रंजन कुमार उर्फ राजू गुप्ता के बांक स्थित कार्यालय में शनिवार को पूर्व डीजीपी अशोक गुप्ता अपने दल बल के साथ पहुंचे यहां पहुंचने पर उन्होंने समाज के नाते अपना पूरा समर्थन राजू गुप्ता को देने का खुला ऐलान किया उनका कहना था कि वह राजू गुप्ता के साथ हैं और चाहेंगे कि समाज भी पूरी तरह से एकजुट होकर राजू गुप्ता का साथ दें और उन्हें विजई बनावे इतना ही नहीं विजय प्राप्त करने के लिए उन्होंने पूरे क्षेत्र के मतदाताओं को अपनी तरफ लाने के लिए अपने कई अनुभव को सभी के बीच साझा किया और चुनावी तैयारी पर लोगों को नसीहत दी जिससे विजय राजू गुप्ता को ही मिले इसके लिए उन्होंने कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं को कई दिशा निर्देश दिए और क्षेत्र में इस पर जी तोड़ मेहनत करने की बातें कहीं इस मौके पर प्रत्याशी के अलावा बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे जिन्होंने अपनी सहमति जताते हुए श्री गुप्ता का पूरी तरह से साथ देने का वादा किया जाते-जाते डीजीपी ने प्रत्याशी को आश्वासन दिया कि जहां भी उनकी जरूरत होगी वह सदैव उनके साथ होंगे उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है बस वह पूरे क्षेत्र में मेहनत के साथ काम करें और अपनी बातें लोगों तक पहुंचाने का काम करें विजई होने के बाद  पूरे क्षेत्र का किस तरह से विकास करेंगे जिसका लाभ हर एक लोगों तक पहुंच सके