गौतम कुमार व रविंद्र कुमार की रिपोर्ट
2020 के चुनाव में 212 डेहरी विधानसभा क्षेत्र से चुनावी रण में उतरे प्रत्याशी राजीव रंजन कुमार उर्फ राजू गुप्ता जो निर्दलीय के रूप में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं वह क्षेत्र भ्रमण के दौरान संवाददाता द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में बताया कि उन्होंने क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए एक खाका तैयार कर रखा है जिसे विजई होने के बाद धरती पर उतारने का कार्य करेंगे इनमें उनकी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर किसान हैं जिनके फसल के अच्छे पैदावार के लिए सबसे पहले वे पटवन की व्यवस्था को चुस्त और दुरुस्त करने का कार्य करेंगे जिसके लिए वह सोन से निकलने वाले नहर का जीर्णोद्धार का कार्य पूरे जोर-शोर से करवाएंगे जिससे क्षेत्र के आखरी किसान तक उनके खेतों में पानी पहुंचाई जा सके साथ ही क्षेत्र के रिंग रोड में गंभीर हो चली जाम की व्यवस्था से छुटकारे के लिए फुटपाथ दुकानदार को यहां से हटाने और उन्हें स्थाई दुकान दिलवाने के लिए vendor zone का निर्माण करवाएंगे जिससे उन्हें रोजी रोटी में परेशानी नहीं उठानी पड़े इसके अलावा सोनपुर से लेकर इंद्रपुरी मझियांव के साथ हद हदवा पुल से अकोढ़ी गोला आरकोटा तक मेन ड्राइव सड़क का निर्माण करवाने का कार्य करेंगे जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को निजात मिल सके इतना ही नहीं शहर में जल जमाव की गंभीर समस्या से निजात दिलाने के लिए ड्रेनेज व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करवाने पर तेजी से कार्य करेंगे झारखंडी मंदिर में अवैध कब्जा के साथ घर निर्माण को ध्वस्त करवा के झारखंडी महादेव मंदिर के नाम से निर्माण कार्य को कराएंगे जिससे इस क्षेत्र में कई विकास के कार्य लोगों के सामने होंगे वही वर्तमान समय में विकराल हो चुके रोजी रोजगार की समस्या नौकरी जो कि युवा बेरोजगार को बढ़ावा देने का कार्य कर रहा है उनके लिए नई बनी सरकार से आखरी दम तक लड़ाई लड़ेंगे जिससे उन्हें उनकी जरूरत के हिसाब से काम मिल सके और उनका जीवन बेहतर हो सके वही क्षेत्र भ्रमण से मिल रहे सहयोग से वे उत्साहित दिखे और कहे कि जनता से मिल रहे प्यार का वह पूरा सम्मान करते हैं और उन्हें उनका हक दिलाने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे
