गौतम कुमार व रविंद्र कुमार की रिपोर्ट
डेहरी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी इंजीनियर सत नारायण सिंह यादव शनिवार को डालमियानगर क्षेत्र का परिभ्रमण किया और लोगों से मुलाकात की इस दौरान कई लोगों ने अपने कई मांगों से उन्हें अवगत कराया जिस पर श्री यादव ने कहा कि वह कार्य कर रहे हैं और लगातार करते रहेंगे और जनता के मांगों को ध्यान में रखकर ही उनका विकास कार्य आगे बढ़ रहा है जिसमें पूरे क्षेत्र में पार्क के अलावा पीसीसी सड़क और नाली के साथ जगह जगह पर लाइट की व्यवस्था इसके अलावा कई ऐसे और कार्य हैं जिससे यह पूरा क्षेत्र आने वाले दिनों में दिल्ली की तरह नजर आने लगेगी क्योंकि उनका सपना है कि इस क्षेत्र का विकास ही पूरी तरह से दिल्ली की तर्ज पर हो और जो काम अभी तक यहां नहीं हो सका है उस पर काम किया जाए और उसे जमीन पर पूर्ण भी किया जाए अगर ऐसा होता है तो अधिक से अधिक संख्या में लोगों की शिकायतें दूर होगी और उन्हें भी लगेगा चलो हमारी इच्छा वाली काम भी पूर्ण हो गए भ्रमण के दौरान कुछ बच्चियों ने भी अपनी मांगे उठाई जिस पर प्रत्याशी ने कहा कि आप धीरज रखें और सभी मिलकर उनका साथ दें और उन्हें विजई बनावे ताकि उनकी बातों पर वह आने वाले दिनों में अमल कर सकें और उनकी मांगे पूर्ण हो सके इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक भी प्रत्याशी के पक्ष में अपनी सहमति जताई और उनका साथ देने का भी आश्वासन उन्हें दिया
