गौतम कुमार व रविंद्र कुमार की रिपोर्ट ;-
मतदाताओं का रुझान जानकर कोई उत्साहित है तो कितनों में है निराशा
212 डेहरी विधानसभा क्षेत्र का चुनाव प्रचार का शोर आज शाम 5:00 बजे थम जाएगा यहां से चुनावी मैदान में उतरे कुल 14 प्रत्याशी अपना पूरा दमखम अपने अपने प्रचार में झोंक चुके हैं लोगों से मिलने वह उनके बीच अपनी बात रखने और उन्हें अपने पक्ष में करने के आखिरी दौर में प्रत्याशी भी धीरे-धीरे परिणाम को भाप से गए हैं मतदाताओं के मूड से कुछ उत्साहित हैं तो कुछ नरम पड़ने लगे तो कितनों ने अभी से ही अपने को लड़ाई में पिछड़ सा महसूस करने लगे हैं वैसे अब जनता के मूड और रुझान भी लगभग एक दूसरे के सामने आने लगे हैं जो दर्शाते हैं कि यहां जीत हार की लड़ाई महागठबंधन के राजद प्रत्याशी फतेह बहादुर सिंह व राष्ट्र सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह प्रत्याशी पूर्व विधायक प्रदीप कुमार जोशी के बीच होने वाली है जो कांटे की होगी ऐसा प्रतीत हो रहा है वहीं चुनाव प्रचार के प्रारंभ में बढ़त बनाए हुए एनडीए के भाजपा प्रत्याशी सिटिंग विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह यादव निर्दलीय उम्मीदवार राजीव रंजन कुमार उर्फ राजू गुप्ता से तीन-चार की लड़ाई में उलझ कर रह गए हैं इतना ही नहीं निर्दलीय प्रत्याशी ओमप्रकाश उर्फ ढन-ढन उमाशंकर तिवारी भी कुछ हद तक मत प्राप्त करेंगे जो सीधा नुकसान N D A प्रत्याशी को होता दिख रहा है रही बात निर्दलीय प्रत्याशी शिव गांधी दिनेश शर्मा व गोपाल राय की तो उनका अपना एक अलग वर्ग है जो उन्हें ही अपना समर्थन देने की बातें कह रहा है वही द प्लूरल्स पार्टी के प्रेम प्रकाश प्रबल भारत पार्टी के रंजीत कुमार पटेल के साथ बसपा के उम्मीदवार सोना देवी व जवान किसान मोर्चा के रामेंद्र कुमार को उनके पार्टी समर्थक वोट करते प्रतीत हो रहे हैं कुल मिलाकर जागरूक मतदाताओं के रुझान से यह लगभग तय हो चला है कि डेहरी विधानसभा क्षेत्र में कुल 14 प्रत्याशियों के बीच हो रही चुनावी लड़ाई में चार ही प्रत्याशी मैदान में हैं बाकियों की जमानत तक भी बचने वाली नहीं है अब यह कितना सही हो पाता है 28 अक्टूबर के दिन मतदान व 10 नवंबर को परिणाम आने के बाद साफ हो जाएगा पर यही तो लोकतंत्र में चुनाव महापर्व की रोचकता है जो सभी को अंत समय तक बांधे रखती है
