गौतम कुमार व रविंद्र कुमार की रिपोर्ट ;-
डालमिया नगर थाना क्षेत्र के मकराइन गांव स्थित छाई रोड ऊपरी पुल के समीप रविवार को करीब 4:00 बजे की सुबह अवैध बालू लदा अनियंत्रित तेज गति से जाते ट्रैक्टर ने एक 25 वर्षीय महिला को रौंद दिया इस दर्दनाक घटना में मौके पर ही महिला की मौत हो गई इस बात की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ सड़क पर उमड़ पड़ी घटना का मंजर देख आक्रोशित हुए ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस प्रशासन ने लोगों को समझाया और उचित मुआवजा दिलवाने की बातें कही इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटा लिया इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ग्रामीणों ने बताया कि मृतिका सीमा देवी गांव के ही निवासी उपेंद्र कुमार की पत्नी है जो एक मजदूर है और उसकी 1 वर्ष की छोटी बच्ची भी है घटना के बाद ट्रैक्टर का ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार होने में सफल रहा वहीं ग्रामीणों ने इस घटना के लिए प्रशासन की अनदेखी को ही पूरी तरह से जिम्मेदार बताया
