रविंद्र कुमार की रिपोर्ट
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आगामी 23 अक्टूबर को डेहरी विधानसभा क्षेत्र के सूअरा हवाई अड्डा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक चुनावी कार्यक्रम तय है जिसके लिए तैयारियों का जायजा लेने उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह रविवार को यहां पहुंचे स्थल पर पहुंचकर उन्होंने यहां की तैयारियों की बारीकी से निरीक्षण किया साथ ही आवश्यक बिंदुओं पर विचार विमर्श कर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिससे कि इस कार्यक्रम में कोई भी चूक ना होने पाए और चुनावी सभा को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके मंत्री के साथ मौके पर रत्नाकर सिंह अजय यादव भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी त्रिविक्रम नारायण सिंह विवेक सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह विष्णु सिंह बबल कश्यप प्रकाश गोस्वामी शीला पंडित रोहित राज मनीष सिंह के साथ अन्य मौजूद थे
