मछली मारने गया युवक की नहर में डूबने से मौत

 मयंक कुमार की रिपोर्ट;-

अम्बा औरंगाबाद

सिमरा थाना क्षेत्र के अमरपुर गाँव निवासी श्रवण चौहान की मछली मारने के दौरान नहर में डूबने से गुरूवार को मौत हो गई। बताया जाता है कि भरौंधा नहर में वह अन्य युवकों के साथ मछली मारने गया था। 

ग्रामीणों ने बताया कि उसके साथी घर लौट आये और वो मछली मारने में लगा रहा। काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो घर वाले खोजबीन करने लगे।

 काफी देर के बाद भलुआड़ा पुल के समीप नहर से शव बरामद हुआ। थानाध्यक्ष रामएकबाल यादव ने बताया कि जहां पर शव बरामद हुआ है वह मुफस्सिल थाना क्षेत्र का एरिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया वहां की पुलिस द्वारा कराई जायेगी।