मयंक कुमार की रिपोर्ट;-
अम्बा औरंगाबाद:-
अम्बा थानाक्षेत्र के मनसारा गांव निवासी रियासत हुसैन उम्र लगभग 50 वर्ष गुरूवार को सायकिल से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आने से घटनास्थल पर हीं उसकी मौत हो गयी। उसके साथ रहे उसका भतीजा मो. मिनहाज अंसारी इस घटना में घायल हो गया। उसे उपचार हेतु रेफरल अस्पताल कुटुम्बा भेजा गया। बताया जाता है कि रियासत हुसैन हरिहरगंज बाजार आया था। घर लौटते वक्त एन एच 139 सड़क पर उक्त घटना घटी। कुटुम्बा पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया है। औरंगाबाद से हरिहरगंज की ओर जा रही ट्रक को कुटुंबा पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष कमलेश राम ने बताया कि घटना की तहकीकात कर मामला दर्ज किया जाएगा। बताया कि परिजनों ने अभी कोई लिखित आवेदन नहीं दिया है।