मयंक कुमार की रिपोर्ट;-
हसपुरा(औरंगाबाद) :हसपुरा-पचरुखिया मुख्य सड़क पर अहियापुर मोड़ के समीप बुधवार की रात कार दुर्घटना में हसपुरा थाना के बरैलीचक निवासी यदुनंदन लाल खत्री(70) की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।जबकि कर पर सवार चार लोग घायल हो गए। हसपुरा निवासी घायल दिलिप खत्री, सुबोध खत्री, संतोष खत्री, राकेश खत्री घायल का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया।बताया जाता है कि सभी लोग एक कार में रफीगंज से श्राद्धकर्म में शामिल होकर लौट रहे थे।कि लगभग साढ़े दस बजे कोहरे के कारण चालक का संतुलन बिगड़ गया और सभी सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराया।शव को परिजनों व सगे सम्बन्धियो की उपास्थिति में दास संस्कार किया गया।