भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ बैठक |


 डेहरी से गौतम कुमार शर्मा की रिपोर्ट;-

इंद्रपुरी क्षेत्र के पटनवा कला गांव में शनिवार को डेहरी प्रखंड भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे ने सप्तर्षियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर चकनहा पंचायत के बूथ संख्या 166 क को गठन करते हुए कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेवारी दी है जिसके तहत पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विनोद सिंह को बूथ पालक, अजीत कुमार सिंह को बूथ अध्यक्ष, बंटी सिंह को महामंत्री, इसके अलावा परशुराम, किरण देवी एवं बिहारी पाल को सदस्य बनाया गया है इस संबंध में भाजपा नेता आनंद पांडे ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए हर एक बूथ पर कम से कम 7 भाजपा कार्यकर्ताओं का टीम गठित कर सप्त ऋषि बनाया जा रहा है ताकि चुनाव के समय सप्त ऋषि कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत झोंकने का काम करेंगे श्री पांडे ने यह भी बताया कि प्रखंड क्षेत्र के 150 बूथों को लीडिंग करते हुए जीतने का लक्ष्य रखा गया है वही बूथ संख्या 168 क चकनहा दक्षिणी भाग मैं भी सप्त ऋषि का गठन किया गया जिसके तहत पूर्व प्रखंड प्रमुख रामप्रवेश सिंह को बूथ पालक एवं रामबचन कुशवाहा को बूथ अध्यक्ष बनाया गया है