मयंक कुमार की रिपोर्ट ;-
ओबरा मुख्यालय के खादी ग्राम उद्योग के कर्मियों ने गांधी जयंती के मौके पर शुक्रवार को सुबह में रैली निकालेंगे जिसका नेतृत्व खादी ग्राम उद्योग के प्रबंधक श्रवण कुमार के द्वारा किया जाएगा रैली के उपरांत खादी ग्राम उद्योग परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित कर गांधी जयंती मनाई जाएगी जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए पुष्प अर्पित कर महात्मा गांधी का नमन करेंगे इस मौके पर खादी ग्राम उद्योग के प्रबंधक श्रवण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मौके पर खादी ग्राम उद्योग के द्वारा खादी वस्त्रों पर विशेष छूट दी जाएगी जिसमें बिक्री के दौरान 20% ग्राहकों की छूट दी जाएगी प्रबंधक ने सबसे अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित किए गए तिथि पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं कहा कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाने के तिथि निर्धारित की गई है तथा महात्मा गांधी के उपदेशों के बारे में विस्तार पूर्वक कार्यक्रम के दौरान जानकारी दिया जाएगा
