डेहरी से रविंद्र कुमार की रिपोर्ट
बिहार में इस बार पार्टियों के गठजोड़ से सरकार बनाना संभव है जिसमें एनडीए ही सरकार बनाने में सफल होगी यह नरेंद्र मोदी की छवि और बिहार सरकार नीतीश कुमार के नेक कामों से सुनिश्चित होगा क्योंकि इससे पहले की जितनी भी सरकारें हुई हैं उससे कई गुना ज्यादा वर्तमान सरकार ने बिहार का विकास करके दूसरे के लिए एक नजीर पेश किया है यह बातें रविवार को सासाराम के सांसद छेदी पासवान ने डेहरी स्थित सिटिंग विधायक इंजीनियर सतनारायण सिंह के आवास पर एक प्रेस वार्ता के दौरान कहीं उनका कहना था कि देश के प्रधानमंत्री ने जितनी वादा करके देश की सत्ता में आई थी उस पर तेजी से अमल हो रहा है जिसे जनता भी देख रही है बिहार मैं नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी सरकार ने अपने विधानसभा क्षेत्र के सहयोगी विजई विधायकों के साथ मिलकर शत प्रतिशत काम करके यहां की जनता को दिखाया है कि जब दिल में चाहो तो किसी भी राज्य की शक्ल सूरत को कैसे बदला जा सकता है रही बात डेहरी विधानसभा क्षेत्र से सिटिंग विधायक श्री सिंह की तो उन्होंने पूरे साल जमकर काम किया है और यहां के विकास के लिए अपना पूरा जोर लगा दिया जनता को चाहिए कि आने वाले चुनाव में उनका भरपूर साथ दे और उन्हें दुबारा विजई बनाकर उनके विकास कार्यों को आगे बढ़ाने मैं उनकी भरपूर मदद करें अपना 24 न्यूज के वरिष्ठ रिपोर्टर के द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में श्री पासवान ने बताया कि देश में 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना के तहत लाभ पहुंचा है वही 8 करोड़ गरीब महिलाओं को उज्जवला गैस का कनेक्शन सरकार की तरफ से वितरित किया गया है जिससे वे पूरी तरह से लाभान्वित हैं और उन्हें बीते समय के धूवां धकड़ से अब पूरी तरह से निजात मिल चुकी है 15 करोड़ लोगों को रोजगार मुद्रा लोन का सीधे लाभ मिला है जिससे वे अपना काम करने के साथ दूसरे को काम देने का काम खुद ही कर रहे हैं बैंकों में 36 करोड़ वैसे लोगों जिनका अपना खाता तक नहीं था वह जन धन योजना के तहत अपना खाता खुलवाने में सफल हुए हैं वही देश की कूल 11 करोड़ वैसी महिलाएं जो गरीबी रेखा के नीचे अपना गुजर-बसर कर रही थी उन्हें भी इज्जत घर के रूप में शौचालय मिला है साथ ही क्रोना काल में कूल 80 करोड़ गरीब जनता के बीच मुफ्त अनाज का वितरण किया गया वहीं दूसरे सवाल के उत्तर में श्री पासवान ने कहा कि बिहार में इस बार भाजपा जदयू एलजेपी वह हम पार्टी के रूप में एनडीए की जीत होगी और बिहार में दुबारा नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही सरकार बनेगी यह तय है क्योंकि बिना पार्टियों के गठबंधन से फिलहाल वक्त में बिहार में सरकार बनाना मुमकिन नहीं है और इसके अलावा और कोई भी कल भी नहीं रह जाता बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील कुमार पूर्व जिला अध्यक्ष राधा मोहन पांडे जिला महामंत्री शशि भूषण प्रसाद जिला प्रवक्ता प्रकाश गोस्वामी संजय तिवारी नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता प्यारेलाल ओझा प्रखंड अध्यक्ष आनंद पांडे अकोढ़ी गोला प्रखंड अध्यक्ष शशि भूषण राय आदि मौजूद थे
