,
कमलेश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट;-
डेहरी इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के अभीवंचित टोले में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अधिक से अधिक मतदान किए जाने को लेकर, लोगों के बीच जागरूकता अभियान प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया गया । मामले के संदर्भ में वीडियो ने बताया कि जागरूकता अभियान के तहत पटनवा,चाकन्हा बड़ीहा समेत आधा दर्जन गांव के अभिवंचित समाज के टोले पर मतदान के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। ताकि अधिक से अधिक लोग मताधिकार का प्रयोग कर सके। लोगों को समझाते हुए वीडियो ने कहा कि मतदान के माध्यम से अपने मन के अनुकूल सरकार आप चुन सकते हैं, ताकि आपके विकास के संदर्भ में सरकार सोच सके। इसलिए आप सभी लोग अधिक से अधिक मत का प्रयोग करते हुए अपना जनप्रतिनिधि का चयन करें। थानाध्यक्ष सरफराज हुसैन ने कहा कि, आप भावुकता से नही, निष्पक्षता से मतदान का प्रयोग करें। आपका मत ही आपका ताकत है। आप अपने मत से ही, सरकार का निर्माण करते हैं और वही सरकार आप के विकास के लिए कार्य करता है। आप अधिक से अधिक संख्या में मत का प्रयोग करें। इसके लिए प्रशासन सदैव आपके सहयोग में खडा रहेगा। कहीं से किसी भी प्रकार की समस्या, मतदान के क्रम में उत्पन्न हो तो, आप तत्काल प्रशासन को सूचना दें, प्रशासन आपका भरपूर मदद करेगा। आज देश में संक्रमण का दौर है, इसलिए प्रत्येक घर के सभी लोग कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्र पर जाकर शारीरिक दूरी बनाते हुए मतदान करे।
