मयंक कुमार की रिपोर्ट;-
बारूण(औरंगाबाद):- शराब को लेकर लगातार प्रशासन द्वारा अभियान चला कर शराब पकड़े जा रहे है। उसी क्रम में बारूण पुलिस को भी सफलता हाथ लगी है। शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी है। बारूण थाना क्षेत्र से ही शराब से लदा एक बोलेरो पिकअप वैन को पकड़ा गया है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि उन्हें बीती रात रविवार को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के बिशुन बिगहा में शराब की बड़ी खेप है। थाना क्षेत्र के ही बिशुन बिगहा गांव में एक बोलेरो पिकअप गाड़ी खड़ी मिली,जिसमे शराब लदा हुआ था। हालांकि पुलिस की सूचना मिलते ही शराब धंधेबाज़ गाड़ी छोड़ कर फरार हो गए थे। शराब की गिनती करने पर 5625 बोतल(1688.5 लीटर) देशी शराब बरामद हुआ। शराब के मामले में वाहन मालिक,चालक व अन्य अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
