बारूण से मयंक कुमार की रिपोर्ट;-
औरंगाबाद:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश सह मंत्री एवं सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय औरंगाबाद के छात्रसंघ अध्यक्ष आशिका सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर एक यूनिट रक्तदान कर समाज में यह संदेश देने का काम किया कि सभी लोग अगर अपने जन्मदिन के अवसर पर साल में एक बार भी अपना एक यूनिट रक्तदान करते हैं, तो ऐसा करके हम जो हमेशा प्रतिदिन लगभग रक्त की कमी के कारण कई लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ती है। ऐसे जरूरतमंदों का हम जान बचा सकते हैं। अगर यह पहल सभी लोग करना शुरू करें तो कभी भी रक्त की कमी किसी भी अस्पताल के ब्लड बैंक में नहीं होगी। जिसके कारण किसी जरूरतमंद को जान गंवानी पड़े इस तरह से ऐसा करके हम जीवन बचाने का अपने जन्मदिन पर यह महादान करके जन्मदिन सफल बना सकते हैं एवं जैसे सभी लोग जन्मदिन के अवसर पर हजारों लाखों रुपए खर्च कर देते हैं। लेकिन वह सिर्फ एक दिन मात्र का मनोरंजन और समारोह का काम होता है और अगर हम रक्तदान करते हैं तो वह एक जीवन दान करने का हम कार्य करते हैं। लोग जन्मदिन अपने मित्रों एवं परिवार के साथ मनाते हैं। लेकिन ऐसे पिछड़े अति पिछड़े गरीब बच्चे एवं परिवार जो सड़क के किनारे फुटपाथ पर रहते हैं ऐसे लोग बस जन्मदिन नाम सुनते और देखते ही हैं कभी मना नहीं पाते हैं। ऐसे में आशिका सिंह ने उन गरीब बच्चों के साथ भी अपने प्रत्येक जन्मदिन पर केक काटकर उनके बीच मिठाई बांटकर खुशियां मनाने का कार्य किया है। कही की ऐसा करके गर्व महसूस होता है कि हम रक्तदान कर जीवन भी बचाने का काम करते हैं और उन परिवारों के बीच भी खुशियां बांटने का काम करते हैं, जो कभी जन्मदिन के खुशियों के बारे में बस सोच ही पाते हैं। अपने जन्मदिन पर यह संकल्प लिया कि प्रति वर्ष अपने जन्मदिन पर रक्तदान करेंगे।
