गांधी जयंती के अवसर पर स्काउट गाइड ने किया सर्वधर्म प्रार्थना सभा: श्रीनिवास


 बारूण से मयंक कुमार की रिपोर्ट;-

औरंगाबाद:- बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड औरंगाबाद के द्वारा जिला प्रशिक्षण केंद्र बभंडी में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा व स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई कार्यक्रम एवं स्वतंत्रता आंदोलन में गांधी जी के भूमिका विषय पर वाद विवाद का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले भर से सैकड़ों की संख्या में स्काउट गाइडों ने भाग लिया और इस क्रम में काफी बढ़ चढ़कर कार्य किया। कार्यक्रम के दौरान सभी लीडर एवं स्काउट गाइडों के द्वारा गांधीजी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर स्काउट गाईड अपने जीवन में छिपे बुराइयों को परित्याग करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित करने हेतु संकल्प लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व श्रीनिवास कुमार जिला संगठन आयुक्त स्काउट औरंगाबाद ने किया जबकि कार्यक्रम का संचालन रेंजर लीडर पूनम कुमारी ने की। इस अवसर पर स्काउट मास्टर अमित रंजन भास्कर, ज्वाला प्रकाश, रुस्तम आलम,लव सिंह,पियूष कुमार, अनिल राम, जय शंकर तिवारी, मंजय कुमार, संतोष कुमार, नीरज, आयुष, अजीत, रोशन, राजा शुभम, लालू कुमार यादव, पप्पू, पंकज, राहुल, काजल, पूजा, सौम्या, बबली, सीता, स्वीटी आदि लोगों ने भाग लिया।