वाहन चेकिंग अभियान के तहत एक बाइक से लाखो रूपये पुलिस ने किया जप्त


 बारूण से मयंक कुमार की रिपोर्ट;-

ओबरा(औरंगाबाद):- बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है । चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 49 हजार से ज्यादा की राशि लेकर नहीं चलना है। इसके जांच के लिए एक निगरानी टीम गठित की गई है ।बुधवार की देर रात ओबरा देवी मंदिर के पास अब एफएसटी टीम के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान के तहत एक बाइक से 1लाख 49 हजार 770 रूपये राशि पुलिस ने जब्त की।   जानकारी के अनुसार उक्त राशि ओबरा बाजार के किराना व्यवसाई श्याम प्रसाद का है । इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि बुधवार की रात एफ एफएसटी टीम का नेतृत्व कर रहे अवर निरीक्षक कृष्णा प्रसाद एवं सिपाही सुनील कुमार , अवधेश कुमार , लक्ष्मण मंडल राजीव कुमार के द्वारा देवी मंदिर के समीप एनएच 139 पर वाहनों की जांच की जा रही थी । जांच के दौरान ही एक बाइक से युवक पहुंचा जब उसके मोटरसाइकिल की डिक्की की जांच की गई तो उसके पास से उक्त राशि बरामद हुई।  इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन पाते हुए प्रथम दृष्टया जब्त किया गया । वहीं व्यवसाई से उक्त राशि के बारे में पूछताछ की गई तो बताया गया कि उसका किराना का व्यवसाय ओबरा में है । ओबरा बाजार में थोक सामान की बिक्री करता है । विभिन्न दुकानों से बकाया राशि का तगादा कर वह अपने घर जा रहा था । इस मामले में राशि को जप्त करते हुए वरीय अधिकारियों को जानकारी दिया गया है । थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि जिस व्यवसाय का राशि जप्त हुआ है। विभाग को  इसकी पूरी जानकारी दें ।  जिसके बाद जिला से ही राशि को रिलीज कर दिया जाएगा । उन्होंने अन्य व्यवसायियों व लोगों से अपील करते हुए कहा है कि चुनाव के समय मात्र 49000 से ज्यादा की राशि लेकर निकले।