डेहरी से गौतम कुमार शर्मा की रिपोर्ट;-
डेहरी विधान सभा 2020 चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो जाए इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है साथ ही जांच प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया गया है पुलिस नगर परिषद व प्रखंड प्रशासन मिलकर मुख्य मार्ग समेत महत्वपूर्ण स्थानों पर नाका लगाकर जांच प्रारंभ कर दिया गया है जिसमें क्या आम क्या खास सभी जांच दायरे में है अवैध शराब रिश्वत की वस्तुओं भारी मात्रा में नकदी के साथ गाड़ियों की जांच हेलमेट मास्क की जांच भी सघनता के साथ की जा रही है इसकी शुरुआत भी सोमवार से ही कर दी गई कार्रवाई के दौरान फाइनकाटी जा रही है ऐसा होने से शहरवासियों में हड़कंप मचा हुआ है वही बहुतेरे लोग ऐसी व्यवस्था से आश्वस्त भी है कि ऐसा होने से अच्छा ही होगा चुनावी प्रक्रिया के समय उड़नदस्ता टीम स्टैटिक निगरानी टीम दोनों संयुक्त रूप से मिलकर कार्रवाई करेंगे जिसमें एक प्रशासनिक अधिकारी एक पुलिस अधिकारी सहित कुल 6 लोग रहेंगे जिसका गठन विशेष तौर से किया गया है
