संवाद सूत्र अम्बा औरंगाबाद।
ट्रांसफार्मर के लिए आवाज लगाती जनता।
कुटुम्बा प्रखंड अंतर्गत जगदीशपुर पंचायत का तिलवा परसांवा गांव में पिछले 27 दिनों से बिजली ट्रांसफार्मर जलने के कारण अंधेरा पसरा हुआ है। उक्त गांव के ग्रामीणों ने बताया की इस संबंध में विभाग के कनीय जेई को इसकी सूचना फोन पर दी गई थी। इसके साथ ही उन्हें लिखित आवेदन देकर ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की गई थी परंतु 27 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। ग्रामीण भोला साहु भोला राम गुप्ता राम गोवर्धन पासवान अखिलेश शर्मा विमला देवी जीरामणि देवी ने बताया है कि सरकार ने किरासन तेल देना भी बंद कर दी है। इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित है। गांव में सात निश्चय योजना के तहत लगाए गए नल से पानी नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने कहा है कि 3 दिन के अंदर अगर विभाग विद्युत विभाग विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित नहीं करता है तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बताया कि अम्बा विद्युत सब स्टेशन में तालाबंदी कर वे धरना देंगे। इसकी सारी जवाबदेही बिजली विभाग के अधिकारियों की होगी। ग्रामीणों ने कहा है कि इसके बाद भी अगर विभाग ट्रांसफार्मर नहीं लगाता है तो वे सभी मिलकर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर देंगे। गांव में आंदोलन कर रहे ग्रामीणों में फुलवा देवी मीना देवी धनवती दिल्ली रंजन राम बिंदा देवी सुमित्रा देवी अंजू देवी शंकर शर्मा राम प्रसाद ठाकुर राम राज राम समेत सैकड़ों ग्रामीण वहां मौजूद थे।
