नवीनगर विधानसभा के बारूण के दर्जनों गावों में राजद प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क अभियान


 

मयंक कुमार की रिपोर्ट;-

बारूण(औरंगाबाद):- नबीनगर विधानसभा के बारूण प्रखंड में राजद प्रत्याशी विजय कुमार सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह की धर्मपत्नी दिव्या सिंह शनिवार को ग्राम पंचायत बड्डी के विभिन्न ग्रामों में भ्रमण कर ग्रामीणों से वोट मांग रही हैं। बड्डी पंचायत के ग्राम खैरा ,क्रमडीह देहुरी, रामपुर पीठनुआ मुंशी बीघा ,घोरहा,जंगली बीघा, इत्यादि दर्जनों गावों में जनसंपर्क अभियान चलाया। उनके चुनावी दौरे से खासकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। अपने चुनावी दौरे के क्रम में उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि नबीनगर के विकास के लिए राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद जी ने जो जिम्मेवारी सौंपी है हम लोग उस पर पूरी तरह खड़े उतरेंगे और पूरे विधानसभा वासियों के लिए प्रत्येक सुख दुख में साथ रहेंगे तथा विशेषकर छात्राओं की शिक्षा बेरोजगारों को रोजगार और किसानों के लिए सिंचाई का मुद्दा हमारे लिए प्रमुख रहेगा। उनके साथ जनसंपर्क अभियान में राजद कार्यकर्ता, पंचायत समिति सदस्य सरोज यादव, विनय तिवारी, तपेश्वर राम सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं पुरुषों ने भाग लिया और सभी जगह उनका पुरजोर तरीके से स्वागत किया गया।