कोरोना संक्रमण के खिलाफ रेलवे ने चलाया जागरूकता अभियान।


 

गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

 कोविड - 19 के घातक संक्रमण के खिलाफ डेहरी स्टेशन के  रेलकर्मियों ने आज  जागरूकता अभियान चलाया। रेलवे  प्रधानमंत्री के द्वारा कोरोना के खिलाफ छेडे गए जन आंदोलन के इस लड़ाई में बढचढ कर हिस्सा  ले रहा है। जिसके तहत रेलवे के द्वारा लोगों को कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के लिए  लगातार जागरूकता अभियान चला जा रहा है। और लोगों को आगाह किया जा रहा हैं कि कोरोना को हल्के-फुल्के में न लें। जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं के नारों के साथ बैनर. पोस्टर और डिजिटल एनाऊसमेंट सिस्टम के द्वारा भी जागरूकता फैलाई जा रही है। 

रेलवे के पर्यावरण एवं रख - रखाव प्रबंधन के आयोजित दो दिवसीय जागरूकता अभियान के दौरान आज डेहरी स्टेशन पर सफाई व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए थे। लोगों के सम्पर्क वाले सभी जगहों को सैनेटाईज किया जा रहा था और लोगो से यह अपील भी की जा रही थी कि कोविड-19 के घातक संक्रमण के प्रति सतर्कता बरतते हुए दूसरे को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें तथा सदैव मास्क, सार्वजनिक स्थानों पर 2गज की दूरी का पालन करते हुए अपने हाथों को नियमित रूप से साबुन से  धोए। 

समाडि के सीनियर सेक्शन इंजीनियरिंग उपेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान  में स्टेशन मास्टर रामू दास,  स्टेशन मास्टर रवीन्द्र वर्मा, एके यादव,सीबीएस हरेन्द्र सिंह, ईसीआरकेयू के सचिव एस पी सिंह, अध्यक्ष रमेश चन्द्रा, हेल्थ इंस्पेक्टर अविनाश

 आर्यन, हेल्थ इंस्पेक्टर अजीत जेम्स, मुख्य हेल्थ इंस्पेक्टरअविनाश कुमार, हेल्थ इंस्पेक्टर उदय कुमार, हेल्थ इंस्पेक्टर विश्वनाथ, तकनीशियन समाडि अमरेश कुमार, धरमू एक्का, अमरेन्द्र सिंह, रवि रंजन सिंह सहित कई रेलकर्मी शामिल थे।

 हाजीपुर स्टेशन का नामकरण वाला ईसीआरकेयू के शाखा अध्यक्ष रमेश चन्द्रा का बयान है

 जबकि भारत रत्न देने की मांग ईसीआरकेयू के शाखा सचिव एस पी सिंह का बयान है