गौतम कुमार शर्मा की रिपोर्ट ;-
इंद्रपुरी क्षेत्र के भैंसा हा एवं चकानहा पंचायत में बिहार प्रदेश भाजपा का भेजा हुआ रथ देहरी प्रखंड भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों मैं भ्रमण कराते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं का फिल्म दिखा कर लोगों को जागरूक किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्यारेलाल ओझा उपस्थित हुए श्री ओझा ने दर्जनों ग्रामीण महिलाएं पुरुषों को बताते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किए गए कुशल कार्यों का ही देन है कि पूरे विश्व मैं शक्तिशाली भारत की अलग पहचान है जो अमेरिका जैसा मजबूत देश मैं भी मोदी की जय जय कार होती है और चाइना जैसे देश को भी भारतीय फौज से पीछा हटना पड़ता है वही प्रखंड अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे ने ग्रामीणों को बताते हुए कहा कि आजादी के बाद डेहरी विधानसभा में कमल खिलाने वाले पहले विधायक सत्यनारायण सिंह हुए जो अभी तक सबसे अधिक 72000 मत लाकर अपनी रिकॉर्ड दर्ज किए और आने वाले विधानसभा चुनाव मैं एनडीए गठबंधन कार्यकर्ताओं के सहयोग से 100000 वोट पार करने का लक्ष्य है इसे अवश्य पूरा किया जाएगा मौके पर देहरी प्रखंड भाजपा महामंत्री सोनू सिंह, आईटी सेल के प्रखंड संयोजक अभिषेक कुमार पांडे, सहसंयोजक अक्षय गुप्ता, अरविंद कुमार पांडे, जदयू के अमन पासवान, जय शंकर पांडे, अमित सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित हुए
