गौतम कुमार शर्मा की रिपोर्ट ;-
कोविड - 19 के घातक संक्रमण के खिलाफ देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज डेहरी, पहलेजा, करवंदिया सोननगर सहित पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के विभिन्न विभागों के रेलकर्मियों व अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के कोरोना के खिलाफ छेडे गए जन आंदोलन के इस लड़ाई में बढचढ कर हिस्सा लिया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना के दिशानिर्देशों पर विभिन्न स्टेशनों के रेलकर्मियों ने सामूहिक तौर पर यह प्रतिज्ञा ली कि कोविड - 19 के घातक संक्रमण के खिलाफ सतर्कता बरतते हुए लोगों के बीच जागरूकता फैलाकर एवं इस जन आंदोलन के हिस्सा बन हम सभी कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई को जीतेंगे। आज सुबह से ही सभी स्टेशनों पर डिजिटल एनाऊंसमेंट सिस्टम से कोविड के खिलाफ संदेश प्रसारित होते रहा।
डेहरी स्टेशन पर रेलकर्मियों को सामूहिक शपथ दिलाते हुए मुख्य वाणिज्य निरीक्षक आभास कुमार ने कहा कि हमसभी रेलकर्मियों यह प्रतिज्ञा लेते हैं कि कोविड-19 के घातक संक्रमण के प्रति सतर्कता बरतते हुए दूसरे को भी इसके लिए प्रोत्साहित करेंगे तथा सदैव मास्क, सार्वजनिक स्थानों पर 2गज की दूरी का पालन करते हुए अपने हाथों को नियमित रूप से साबुन से धोऐंगे। जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नही।
इस अवसर नवपदस्थापित यातायात निरीक्षक डेहरी विनय कुमार, नव चयनित यातायात निरीक्षक सासाराम अरविन्द कुमार, प्रभारी स्टेशन प्रबंधक ए के यादव, स्टेशन मास्टर रामू दास, अतुल कुमार सिन्हा, शशि भूषण, रवि भूषण, महताब आलम, नवीन कुमार मिश्रा, सुनील कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियरिंग आई एन सिंह यादव, ईसीआरकेयू के शाखा अध्यक्ष रमेश चन्द्रा, सचिव एस पी सिंह, मुख्य टिकट सुपरवाइजर कामेश्वर प्रसाद, मुख्य रिजर्वेशन सुपरवाइजर हरेन्द्र सिंह, कनीय अभियंता पवन कुमार, एमसीएम जे के सिंह, वीरेन्द्र पासवान, उदय प्रकाश, रामप्रवेश कुमार, अनिल पाल, अजीमुद्दीन, संजय कुमार, संजय मंडल, समाडि के तकनीशियन अमरेश कुमार, प्रमोद यादव, रवि रंजन सिंह, पोटर धर्मेन्द्र कुमार आदि अनेकों रेलकर्मी ने उपस्थित होकर शपथ ली।
