गौतम कुमार शर्मा की रिपोर्ट;-
ज्ञान सुधा सागर श्री मद्भागवत कथा का आयोजन डेहरी नगर के ईदगाह मोहला स्थित ब्लू फाउंटेन एकेडमी के प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है। सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आज चौथा दिवस बहुत ही आनंद के साथ संपन्न हुआ। आज के भागवत दर्शन में भगवान श्रीकृष्ण के दो माँ के ममता व मातृत्व का अनोखा दर्शन श्री श्री आचार्य विष्णुचित्त जी महाराज के मनमुग्ध मृदुल स्वर से गुंजयमान हुआ। पांचवें दिन के भागवत दर्शन में श्री महाराज जी के द्वारा श्री कृष्ण जन्मउत्सव का विशेष स्वांग का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कल भगवान श्री हरी के 7वें अवतार भगवान श्रीकृष्ण के पृथ्वी आगमन का मनोरम सौंदर्य का सभी भागवत प्रेमी आनंद लेंगें।
आज भागवत के चौथे दिन डेहरी शहर के सभी गणमान्य व्यक्ति भागवत कथा के रसपान हेतु भागवत प्रांगण में उपस्थित हुए।साथ ही भागवत के फेसबुक प्रसारण https://www.facebook.com/vishnuchitjee/live/ के द्वारा देश विदेश के लोगो ने जुड़ कर कथा का अमृतपान किया। कल भी उपर्युक्त लिंक के माध्यम से सम्पूर्ण भागवत का आनंद अपने घर पर दोपहर 2 बजे से 5 बजे साम तक ले सकतें है। कथा के आयोजक श्री कृष्णा ओझा जी ने सभी गणमान्य गण जो इस भागवत में उपस्थित रहें उनका धन्यवाद व आभार जताया।

