अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रा इकाई का हुआ विस्तार


 

मयंक कुमार की रिपोर्ट;-

औरंगाबाद:-  अंबा में प्रदेश सह मंत्री आशिका सिंह एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ सिंह चौहान के नेतृत्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रा इकाई का विस्तार करते हुए कई छात्राओं को विभिन्न दायित्व दिया गया। जिसमें अम्बा नगर सह मंत्री प्रीति कुमारी जनता महाविद्यालय छात्रा प्रमुख ज्योति कुमारी सह छात्रा प्रमुख रौनक, जहां सोनी कुमारी कॉलेज सह मंत्री स्वेता कुमारी, अनिता कुमारी वहीं कला प्रमुख काजल एवं sfd प्रमुख सहिस्ता प्रवीण को बनाया गया। साथ ही बैठक में प्रदेश सह मंत्री आशिका सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान को और तेज करते हुए अधिक छात्र-छात्राओं को जोड़ने का निर्णय लेते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं की अपनी भूमिका निभाते हुए युवा मतदाता जन जागरण अभियान करने के लिए गांव-गांव में जाकर शत प्रतिशत मतदान हो राष्ट्रहित में मतदान हो। इसको लेकर के विद्यार्थी परिषद जन जागरण अभियान चलाएगी और लोगों को बूथ तक जाने के लिए आग्रह और अपील करेगी। महिलाओं की भूमिका भी इस विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा हो इसको लेकर के भी विद्यार्थी परिषद प्रयास करेगी और जन जागरण करेगी।  इस अवसर पर अम्बा नगर इकाई सह मंत्री दिलीप कुमार मीडिया प्रमुख मयंक सह मीडिया प्रमुख रितिक सोनी कॉलेज अध्यक्ष कुंदन सिंह, उपाध्यक्ष आतिश कुमार एवं सैकड़ो छात्राएं उपस्थित थे।