डेहरी के दो इंजीनियर को मिला डीआरएम अवार्ड।

गौतम कुमार की रिपोर्ट;- 

डेहरी ऑन  सोन में कार्यरत रेलवे के दो तेजतर्रार युवा इंजीनियर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल ने डीआरएम अवार्ड से सम्मानित करने का फैसला किया है। इनमें एक कैरेज एण्ड बैगन विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियरिंग एस एम सिंह तथा इंजीनियरिंग विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियरिंग रेल पथ अभय कुमार के नाम शामिल हैं। 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना ने बताया कि फर्स्ट हॉफ अॉफ ईयर 2020-21 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंडल के 19 रेलकर्मियों को पुरस्कृत करने का फैसला किया गया है। जिससे डेहरी अॉन सोन स्टेशन के दो इंजीनियर भी शामिल हैं। इन रेलकर्मियों को पुरस्कृत प्रमाण पत्र के अलावा 3000 रूपये भी दिए जाएंगे। 

दोनों इंजीनियरों को अवार्ड से सम्मानित होने की खबरें मिलते ही डेहरी स्टेशन पर कार्यरत सभी रेलकर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई।