गौतम कुमार की रिपोर्ट;-
डेहरी ऑन सोन, पहलेजा, सासाराम, सोननगर स्टेशनों आदि स्टेशनों पर ट्रेनों की सुचारु तथा सुरक्षित संचालन के लिए रूट रिले इंटरलाॅकिंग प्रणाली से युक्त करने वाले एवं डेहरी - सोननगर रेल पुल पर तीसरी लाईन का निर्माण कर इतिहास रचने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के तेजतर्रार रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना का स्थानांतरण हो गया। उनके जगह पर राजेश कुमार पांडेय ने आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में डीआरएम का कार्यभार ग्रहण कर किया।
राजेश कुमार पांडेय भारतीय रेल सेवा के 1989 बैच के अधिकारी हैं।जिनकी पहली तैनाती बरौनी में असिस्टेंट सिगनल एंड टेलीकॉम इंजीनियर के पद पर हुई थी। पूर्व मध्य रेल के अंतर्गत समस्तीपुर मंडल में अपर मंडल रेल प्रबंधक भी रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश के तिवारीपुर (बड़े काजीपुर) के रहने वाले राजेश कुमार पांडेय की आरंभिक शिक्षा गोरखपुर में हुई है। मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज, गोरखपुर से बीई (इलेक्ट्रॉनिक्स) एवं आईआईटी, दिल्ली से ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक्स एंड ऑप्टिकल कम्युनिकेशन में एमटेक किया है।
