बोनस नहीं तो रेल का चक्का होगा जाम :- डी पी यादव।


  

गौतम कुमार की रिपोर्ट;-

ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के केन्द्रीय उपाध्यक्ष डी पी यादव, केन्द्रीय सचिव बी बी पासवान एंव केन्द्रीय संगठन मंत्री मिथिलेश कुमार ने कहा कि अगर रेलकर्मियों को 21 तारीख तक बोनस देने की घोषणा केन्द्र सरकार के द्वारा नहीं की जाती है तो बाध्य होकर ईसीआरकेयू 22 तारीख को रेलवे का चक्का जाम करेगी। 

यूनियन नेताओं ने केन्द्र को आगाह करते हुए कहा कि बोनस रेलकर्मियों का हक है। अगर इससे छेड़छाड़ की गई या फ्रिज करने की कोशिश की गई तो देश भर के रेलकर्मी सीधे संघर्ष पर उतरेंगे और देश भर में रेलवे का चक्का जाम किया जाएगा। 20 तारीख को सरकार को चेतावनी के तौर पर रेलकर्मियों के द्वारा रेलवे के विभिन्न कार्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं ईसीआरकेयू के डेहरी शाखा में बोनस को लेकर प्रदर्शन और रेल चक्का जाम की रणनीति बनाने को लेकर विभिन्न ट्रेड यूनियनों की बैठक हुई। जिसमें ईसीआरकेयू के डेहरी शाखा के सचिव एस पी सिंह, अध्यक्ष रमेश चन्द्रा, सचिव ए के सिंहा सहित हिंद मजदूर सभा, पीएनबी, एआईटीयूसी, बीएसएसआरयू, एआईबीओए के लोग शामिल थे।