गौतम कुमार व रविंद्र कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी विधानसभा क्षेत्र से बुधवार को अपने नामांकन के बाद महागठबंधन के राजद प्रत्याशी फतेह बहादुर सिंह ने अपने होटल स्थित सभागार में एक जन संवाद किया जिसमें दल के उनके समर्थकों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर किया साथी श्री सिंह ने कहा कि वह इस दल से अपनी दावेदारी बहुत सोच समझ कर की है बस उन्हें जनता का प्यार और साथ चाहिए जिससे कि उनकी जीत सुनिश्चित हो सके साथ ही बिहार में महागठबंधन के रूप में सरकार बने जिसके मुखिया युवा तेज प्रताप बन सके अगर ऐसा होता है तो सभी वैसे लोग जो आज अपने को एनडीए की सरकार में ठगा महसूस कर रहे हैं उनको अपना हक के साथ उचित न्याय भी मिल सके वर्तमान में सरकार में बैठे लोग विकास विकास और सिर्फ विकास की बातें करके लोगों को बरगलाने का काम किया है और उनके रोजी रोजगार छीनने के साथ उन्हें पूरी तरह से सड़क पर ला दिया है सबसे पहले उन्हें उनके काम का अधिकार मिलेगा ऐसा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने पहले ही आश्वासन में कहा है कि अगर उनके हाथ में शासन सता आती है तो सबसे पहले वे युवा बेरोजगारों को रोजगार देने का कार्य करेगी क्योंकि इस सरकार में न तो कोई नौकरी उपलब्ध है रही बात व्यापार की तो वह धीरे-धीरे बंद होते जा रहे हैं और लोग अपनी रोजी रोटी के लिए पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं जिस कारण उन्हें जिल्लत थी मिल रही है इसके लिए सभी को एकजुट होकर उनका साथ देना होगा तभी वह लोगों के लिए कुछ अच्छा कर पाएंगे जन संवाद के दौरान उनके समर्थक भी मौजूद रहे |
