गौतम कुमार व रविंद्र कुमार की रिपोर्ट
डेहरी विधानसभा 2020 के लिए विधानसभा क्षेत्र 212 में सातवें दिन कुल सात उम्मीदवारों ने अपना नामांकन अनुमंडल निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर किया जिसमें एनडीए से भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर सत्यनारायण सिंह यादव महागठबंधन से राजद के उम्मीदवार फतेह बहादुर सिंह बसपा से महिला उम्मीदवार सोनी देवी के साथ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में राजीव रंजन उर्फ राजू गुप्ता ,दिनेश शर्मा ,ओमप्रकाश सिंह उर्फ ढंन ढंन के साथ अन्य ने अपना नामांकन पूर्ण किया इससे पूर्व एक अक्टूबर से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में जहां शिथिलता देखी गई और कूल तीन उम्मीदवारों ने ही अपना नामांकन कराया था जो सातवें दिन बुधवार को पूरा गहमागहमी के बीच बीता इसकी तैयारी भी प्रशासन ने पहले से कर रखी थी जिससे अनुमंडल निर्वाचन कार्यालय के साथ परिसर क्षेत्र में भी किसी तरह की अफरा तफरी ना होने पाय इसके लिए अनुमंडल कार्यालय जाने व पहुंचने तब के लिए तीन तीन बैरियर लगाए गए थे जहां पर पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ अपने ड्यूटी पर डटा हुआ था तो वही पूरे क्षेत्र में किसी तरह की नारेबाजी की भी पूरी तरह से मनाही थी जिस कारण पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हो सकी |
