हम लड़ेंगे कमजोरो की लड़ाई दिनेश शर्मा


गौतम कुमार व रविंद्र कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी विधानसभा से 2020 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना दावेदारी पेश कर रहे  दिनेश शर्मा ने अपना उदगार व्यक्त करते हुए बताया कि वह इस चुनाव में इसलिए खड़े हुए हैं की अगर उन्हें जनता का साथ मिलता है तो सबसे पहले वह पिछड़े दबे कुचले वर्ग को ऊपर उठाने का कार्य करेंगे और हर वह आम इंसान जिसकी आवाज नहीं सुनी जाती है उसके लिए उसका आवाज बनने का कार्य करेंगे गरीब को रोटी उचित शिक्षा समुचित स्वास्थ नौकरी में स्थान ,रोजी रोजगार मे  उसकी हिस्सेदारी के साथ वैसे किसान जोकि मेहनत तो खूब करते हैं पर सदियों से कुछ पातें नहीं उनके लिए उनकी लड़ाई लड़ने का कार्य करेंगे और उन्हें उनका हक दिलाने का कार्य करेंगे इसके लिए  उनके साथ रहेंगे इसमें परिवार व समाज के साथ जन का पूरा साथ भी उन्हें चाहिए जिसके लिए वह अथक परिश्रम करेंगे जिससे लोगों की उनकी बातें समझ में आ सके और वे अपने हक के लिए आगे आने का कार्य पूरी तरह से करें |