भीआईपी एवं निषाद विकास संघ ने बैठक कर एनडीए के जीत दिलाने के लिया संकल्प


 

मयंक कुमार की रिपोर्ट;-

बारूण(औरंगाबाद):- विकास इंसान पार्टी एवं निषाद विकास संघ औरंगाबाद के तत्वाधान में रविवार को बारूण उत्सव भवन में बैठक आयोजित किया गया। जिसमें औरंगाबाद जिला के पाटी पदाधिकारी, सभी प्रखंड अध्यक्ष के साथ साथ कार्यकरणी सदस्यगण शामिल हुए। सभी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ मल्लाह मुकेश साहनी के महागठबंधन को छोड़ने एवं एनडीए के साथ गठबंधन करने पर सभी ने एक साथ मिलकर उनके फैसले को स्वागत किया। सभी ने संकल्प लिया कि बिहार विधान सभा चुनाव 2020 में औरंगाबाद जिला के 6 विधानसभा औरंगाबाद नबीनगर, ओबरा ,गोह, रफीगंज और कुटुंबा विधानसभा के एनडीए के सभी उम्मीदवार को

उनके पक्ष में वोट करेंगे और  उम्मीदवार को जीताने का संकल्प लिया। इस बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में  त्रिविक्रम नारायण सिंह एवं बैठक की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि रंजित कुमार चौधरी उर्फ नंदी और संचालन जिला प्रवक्ता राजेश कुमार चौधरी ने किया। बैठक में जिला अध्यक्ष जगदीश चौधरी,जिला प्रभारी सुनील कुमार चौधरी उर्फ छोटू, प्रो.रामाधार चौधरी उर्फ राजु चौधरी,जिला सचिव राम कुमार चौधरी, देवराज चौधरी,                महिला जिलाध्यक्षप्रभावती देवी, मदन चौधरी ,देवमुनी चौहान ,शैलेश बिन्दु, मुकेश चौहान ,आनंद मोहन चौहान , युवा जिलाध्यक्ष दिलीप चौधरी ,सुनील चौधरी, योगेंद्र चौधरी, बजरंगी चौधरी पारस चौधरी, गुलाबचंद चौधरी, रवि चौधरी, उदय चौधरी, कमलेश चौधरी, रणजीत चौधरी, अरुण कुमार भारती , चौधरी, जय प्रकाश चौधरी ,भरत चौधरी ,छोटेलाल चौधरी, अरविंद चौधरी के साथ सैकड़ों  पदाधिकारीगण एवं कार्यकारिणी सदस्यगण शामिल रहे।